
75 साल की आयु पूरी करने वाले पेड़ों को बुढापा पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य बना यह प्रदेश
पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिये लिया फैसला
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) बुजुर्गो को सरकार द्वारा पेंशन देने के बारे मे तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन पर्यावरण को बचाने का लगातार भरसक प्रयास कर रहे हरियाणा सरकार ने एक अनोखी शुरूआत की है। अब हरियाणा के बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, यह योजना लागू कर के हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पुराने पेड़ों को संरक्षित करने के लिए इस तरह का अनोखा फैसला लिया गया हो। उन्होंने इस बारे में सीएम मनोहर लाल से बात की और सीएम ने इस बात को तुरंत स्वीकार कर लागू कर दिया।
हरियाणा सरकार ने प्राणवायु देवता स्कीम के तहत 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों को उतनी ही पेंशन देने का फैसला लिया है जितनी बुजुर्गो को दी जाती है बस यह पेंशन सालाना होगी। वन मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अंतरराज्यीय पर्यावरण की बैठक में हिस्सा लिया था उसमें कई प्रदेशों के मंत्रियों ने भी इस योजना की तारीफ की और इसके बारे में जानकारी भी ली। अभी तक 3 हजार 300 से ज्यादा पेड़ों का चयन कर लिया गया है और जैसे जैसे लोग आवेदन करेंगे तो यह आंकड़ा बढक़र 4 हजार तक जा सकता है।























