
सेंसेक्स 100 अंक तक की तेजी के साथ 41 हजार 800 के स्तर को पा
नई दिल्ली: चीन और अमेरिका के बीच कारोबारी रिश्तों में सुधार के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है |शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार एक नए और बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ ओपेन हुआ|सेंसेक्स 100 अंक तक की तेजी के साथ 41 हजार 800 के स्तर को पार करता देखा गया|वहीँ, निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ 12 हजार 290 के स्तर को पार कर गई|बतादे कि, सेंसेक्स और निफ्टी में अब तक यह सबसे भारी उछाल है| जिस हिसाब से शेयर बाजार के खुलते सेंसेक्स में तेजी देखी गई|उसके मुताबिक, शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होते होते सेंसेक्स 42 हजार अंक को पार कर सकता है|बीएसई पर SBI के शेयर में सर्वाधिक 1.83 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में 1.42 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 1.06 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 0.70 प्रतिशत तथा एलऐंडटी के शेयर में 0.48 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई।वहीं, एनएसई पर यस बैंक के शेयर में 6.52 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 3.05 प्रतिशत, टीसीएस में 2.95 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 2.74 प्रतिशत तथा टाटा मोटर्स में 2.46 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।मारुति और ओएनजीसी के शेयर में भी तेजी दर्ज की गई|
बता दें कि इससे पहले 26 नवंबर 2019 को सेंसेक्स ने पहली बार 41 हजार अंक को पार किया था| जबकि 23 मई 2019 को 40 हजार के स्तर को पार किया था|
बाजार में तेजी का कारण…..
बाजार के जानकारों की मानें तो चीन और अमेरिका के बीच कारोबारी रिश्तों में सुधार के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है|अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर अब खत्म होने की कगार पर है| इस वजह से ग्लोबली बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है|इसके अलावा आर्थिक सुधारों के जारी रखे जाने के विश्वास के चलते विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी बनी हुई है|इससे शेयर बाजार हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहा है|





















