
50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय पुलिस की मुठभेड़ में ढेर
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): आगरा में एसटीएफ के साथ देर रात को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। बदमाश ने फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में अगस्त 2016 में लूट के बाद भागने के दौरान दारोगा राजवीर को गोली मारकर घायल कर दिया था। गैंगस्टर पर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह इंटर रेंज गैंग आइआर-03 का सरगना था। दीवानी परिसर छह महीने पहले फरार गैंगस्टर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।





















