
पंजाब सरकार आज खैहरा की याचिका का हाईकोर्ट मे देगी जबाव
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे दायर कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा की याचिका का आज पंजाब सरकार जबाव दाखिल करेगी। गौरतलब है कि सुखपाल खैहरा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए इस आदेश को रद्द करने की मांग की है।
सुनवाई के दौरान खैहरा के वकील ने कहा कि इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। फिर भी सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। जस्टिस अनुप चितकारा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 10 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।























