पंजाब के इस जिले मे कांग्रेस को लगा बडा झटका
कांग्रेस पार्षद सहित इन लोगों ने थाम फूल का दामन
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना जिलेे मे कांग्रेस को उस समय बडा झटका लगा जब चार बार पार्षद रहे कांग्रेस पार्टी के गुरदीप सिंह नीटू ने आज चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही संदीप सिंह भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू और अजीत सिंह कपूर भी बीजेपी में शामिल हुए। इन सभी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ज्वॉइन करवाया। इस दौरान भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे।