नगालैंड के इस बाजार में भीषण आग से असंख्य दुकानें जलकर खाक
करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) नगालैंड की राजधानी कोहिमा के माओ मार्केट में भीषण आग लगने से 200 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिसे बुझाने के लिए लगभग 20 दमकल गाडिय़ों की मदद ली गई। अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।





















