
इंसाफ मोर्चा ने आज मोहाली बार्डर से चंडीगढ़ की ओर किया कूच, मोर्चे के इतने मैबरों को लिया हिरासत में
पंजाब मे बठिंडा-अमृतसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) इंसाफ मोर्चा ने आज मोहाली बार्डर से चंडीगढ़ की ओर कूच किया। बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है। मोर्चे के 31 मैंबरीय जत्था सी.एम. की रिहायश घेरने जा रहा थे जिन्हे पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। वही फरीदकोट में बहबल कलां इंसाफ मोर्चा और सिक्ख संगठनों ने बठिंडा-अमृतसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। मोर्चा बेअदबी और गोलीबारी के मामले में कार्रवाई न होने से भडक़ गया है। पीडि़त परिवार के साथ मोर्चे ने हाईवे पर डेरा डाल दिया है।
बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए रिहायश के बाहर मोर्चा खोलने जा रहे थे। इंसाफ मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर जाप और अरदास की जानी थी। बता दें कि इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया और बैरीकेडिंग लगाए गए ताकि लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। गौरतलब है कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक महीने से मोहाली बार्डर पर धरना लगाया हुआ था और सरकार को अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया।























