
बडी खबर: सुरक्षा एंजेसियों ने जारी किया अलर्ट , पंजाब मे गणतंत्र दिवस को देखते हुए हो सकता है बडा आतंकी हमला
पंजाब मे किये सुरक्षा के कडे प्रबंध
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता): सुरक्षा एजेंसियों की खुफिया रिपोर्ट में बडा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी पर पंजाब समेत देश की राजधानी दिल्ली मे कई शहरों में आतंकी हमले का इनपुट मिला है। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी पंजाब में हमले की तैयारी कर रहे है, जिसके चलते सूबे में अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि आतंकी हाईवे के साथ लगते पुलिस थानों को निशाना बनाकर हमला कर सकते है।























