
पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को दिखाई हरी झंडी
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी को डबल तोहफा दिया. एक तरफ गंगाघाट पर आलीशान टेंट सिटी का वर्चुअली उद्घाटन किया तो वहीं दूसरी तरफ वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच सबसे लंबी जल यात्रा करने वाले एमवी गंगा विलास क्रूज को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एस सोनोवाल, यूपी के सीएम आदित्यनाथ मौजूद रहे वहीं दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा वर्चुअली इवेंट में शामिल हुए हैं.























