
22 वर्षीय इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर को लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना से खबर सामने आ रही है कि लुधियाना पुलिस ने मोहाली की रहने वाली 22 वर्षीय इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजबीर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजवीर जो सोशल मीडिया पर युवकों की अश्लील तस्वीरें अपलोड कर उन्हें अपना शिकार बनाकर ब्लैकमेल करती थी। वहीं उसने लुधियाना में एक कारोबारी से इंस्टाग्राम के जरिए चैटिंग कर दोस्ती की और उसे ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की मांग की।
इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजबीर को लुधियाना पुलिस ने माननीय अदालत से दो दिन की रिमांड पर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजबीर के खिलाफ थाना मॉडल टाउन की ओर से आईपीसी की धारा 384/506 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजबीर मोहाली की रहने वाली थी और बैकग्राउंड संगरूर की है।





















