
2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर BJP ने 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट की जारी
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हरियाणा की जिम्मेदारी सांसद बिप्लब कुमार देव और राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर को दी गई है। बिप्लब कुमार देब हरियाणा के प्रभारी भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई है।
























