
होशियारपुर मे सरपंच की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) होशियारपुर जिले के ददियाना गांव के सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की को देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था मे गिरफतार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में दो गोलियां लगीं। आरोपी को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर के थाना हरियाणा अधीन पुलिस और आरोपी अनूप कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि 4 जनवरी की सुबह सरपंच और बसपा नेता संदीप कुमार चीना की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे।संदीप कुमार सरपंच उर्फ चीना जो अड्डा दुसडक़ा में अपनी टाइल्स की दुकान चलाता था, जब सुबह करीब 10 बजे वह दुकान खोलने लगा तो मोटरसाइकिल पर 3 युवक आए, जिनमें अनुप कुमार उर्फ विक्की पुत्र अश्वनी और 2 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। जहां पर अनुप कुमार उर्फ विक्की ने पिस्तौल से संदीप कुमार पर गोली चला दी, जो उसके भाई के सीने के दाहिनी ओर लगी, मौका देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से कुल 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें सरपंच संदीप कुमार की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।























