
होली पर अनिल विज से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे
पूरे हरियाणा में धूमधाम से मनायी जा रही है होली
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता)होली का पर्व पूरे हरियाणा में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला पहुंचकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। गले मिलने के बाद गुलाल का टीका लगाया और राजनीति पर की चर्चा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास स्थान पर होली खेली और हरियाणा की जनता को होली की मुबारकबाद दी. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी पंचकूला में बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली.




















