
होली पर्व की पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।






















