
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आज होगा आगाज
आज भारत का मुकाबला स्पेन से
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारत आज अपने अभियान की शुरुआत करेगा. ग्रुप डी में शामिल भारत का पहला मैच स्पेन के खिलाफ है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत चाहेगी. ये मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जाएगा. आठ बार के गोल्ड मेडलिस्ट भारत ने 41 साल बाद टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीता जिसके बाद उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. घर पर खेलने का भी उन्हें फायदा होगा.























