
हे भगवान: पंजाब के युवक की फिर विदेश मे मौत
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। हर रोज विदेशो से पंजाबियों की मौत की खबरों से परिजनों की धडकने तेज हो रही है।। इस बीच अब खबर सामने आई है कि कनाडा में हुए सडक़ हादसे में एक पंजाबी नौजवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरमीत सिंह (29) के साथ कैलगरी के पास हुए हादसा हुआ।
जानकारी मिली है कि अलबर्टा के चेस्टरमेरे में हरमीत का ट्रक खराब हो गया था। इस दौरान सडक़ किनारे ट्रक रिपेयर होने का इंतजार कर रहा था कि किसी दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।























