
हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रुप में इस जस्टिस ने ली शपथ
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने आज हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रुप में शपथ ली। राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने जस्टिस रामचंद्र राव को मुख्य न्यायधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हाईकोर्ट के न्यायधीश, कैबिनेट मंत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।























