
हिमाचल मे बर्ड फ्लू को लेकर में अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) हिमाचल के जिला कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर मे प्रवासी परिंदे पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिससे राज्य मे बर्ड फ्लू फैलने की भी आशंका रहती है। इसके लिए पशुपालन विभाग अलर्ट है। खंड और जिला स्तर पर रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया है। जिला सोलन के पोल्ट्री फार्मों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है तो इसकी सूचना विभाग को दें।





















