
हिमाचल मे कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के बाद भी सता रहा है ऑपरेशन लोटस का डर
कांग्रेस को डर विधायकों की खरीद-फरोख्त ना हो जाए
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने की परंपरा जारी है। विधानसभा चुनाव मे इस बार कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर ही सिमट गई। तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस को बीजेपी का ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। जिसके बाद से कांग्रेस एक्टिव हो गई है। वही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला शिमला जाने की तैयारी में जुट गए है। कांग्रेस को डर है कि कहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त ना हो जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के ऑपरेशन लोटस को लेकर कांग्रेस अपने विधायकों को मोहाली में शिफ्ट कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी कांग्रेस पार्टी के जीते हुए विधायकों को तोड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने नेताओं को शिमला पहुंचने और विधायकों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने आदेश दिया है।























