
हिमाचल प्रदेश के ऊना में मिले 2 टिफिन बम, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
पंजाब मे हुए धमाकों से जुड़े तार
पढियें पूरी खबर
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सिंगा गांव में एक कुएं से दो टिफिन बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया है। कुआं गांव के सरकारी स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
पता चला है कि पंजाब पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की थी। पूरा मामला पंजाब में हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे रूपनगर जिले में नूरपुर बेदी बम विस्फोट से भी जुड़ा है। ज्ञात हो कि 21 मार्च की रात नूरपुरबेदी कस्बे के कलमन थाने की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग जमा हो गए। तब से पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में छापेमारी की है। हालांकि अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।























