
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के शीत सत्र का आज दूसरा दिन
दूसरा दिन भी हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ़, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के शीत सत्र का आज दूसरा दिन है जोकि बेहद ही हंगामेदार होने के आसार है। बतां दे कि कल भी धर्मशाला के तपोवन विधानसभा भवन में हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष की चुनाव की प्रक्रिया से होगी। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण के दौरान और उसके बाद सदन में हंगामे के आसार हैं।























