
हिमाचल के शिमला में दर्दनाक सडक़ हादसा मे इतने लोगों की मौत
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हादसा हुआ है यहां पर तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 अन्य घायल हैं. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है । घायलों का इलाज सुन्नी अस्पताल में करवाया गया है ।
जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला से 50 किमी दूर मंडी जिले के बॉर्डर पर सुन्नी कस्बा पड़ता है. यहां पर सुन्नी के कढारघाट में यह हादसा पेश आया है । यहां पर एक पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हुई है, जिसमें कुल 3 लोगों की मौत हुई है. हादसें में 9 लोग घायल हुए हैं । सड़क हादसा सोमवार सुबह पेश आया है. गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है ।























