हिमाचल की शांत वादियों में पर्यटकों का हुड़दंग जारी
हिमाचल के मणिकर्ण में पंजाब से आए पर्यटकों का बवाल
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता)हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पंजाब से आए पर्यटकों ने देर रात को खूब हुड़दंग मचाया। उन्होंने कई लोगों के साथ मारपीट भी की और लोगों के घरों पर पत्थर बरसा कर शिशे भी तोड़े। इतना ही नहीं, सड़क किनारे खड़ी करीब दो दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, जिसे वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना हुई औऱ रात 12 बजे से 2 बजे तक हंगामा चलता रहा. पुलिस प्रशासन की तरफ से रात को ही पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्य संसदीय सचिव और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को उचित सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया। पुलिस ने मणीकर्ण में फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।