

हाईकोर्ट ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के वकील को लगाई कडी फटकार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश आज 20वें दिन भी जारी
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की 19वें दिन भी तलाश जारी है अमृतपाल जोकि 18 मार्च से फरार चल रहा है लगातार पंजाब पुलिस व केंद्रीय खफियां एंजेसियां पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। वही आज अमृतपाल के साथियों पर लगाए गए एनएसए के खिलाफ दायर याचिका पर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह के वकील इमान सिंह खारा को कडी फटकार लगाई है।
आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह के वकील ने प्रधानमंत्री बाजेके समेत 5 लोगों को लेकर हैबियस-कॉर्पस दाखिल की थी। 11 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई पर वकील को देना जवाब होगा
इसे लेकर हाईकोर्ट का कहना है कि अमृतपाल के साथियों पर एन.एस.ए. लगा हुआ है तो किस आधार पर हैबियस-कॉर्पस दाखिल की गई है। इसे साथ ही कहा कि वकील ने किस आधार पर असम जेल के सुपरिटेंडेंट को इसमें पार्टी बनाया है। हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा है कि वकील को कानून की जानकारी नहीं है क्या? हाईकोर्ट ने कहा कि इस पिटीशन का ग्राउंड ठीक नहीं है। वहीं इस मामले को लेकर अब अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।























