
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने समालखा मे फहराया तिरंगा
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत के समालखा के भापरा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस झंडा फहराया।
इसी तरह, रोहणात गांव के शहीदों की याद को ताजा रखने के साथ-साथ इसे आदर्श गांव बनाने के उद्देश्य से हमने ‘रोहणात फ्रीडम ट्रस्ट’ की स्थापना की है. सीएम खट्टर ने कहा कि मैं इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं. साथ ही, उन वीर सैनिकों को भी सलाम करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए.





















