
हरियाणा सिविल सचिवालय में बड़ा हादसा: 7वीं मंजिल से गिरा व्यक्ति, मचा हडकंप
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा सिविल सचिवालय में आज उस समय हडकंप मच गया जब सचिवालय की 7वीं मंजिल से एक युवक नीचे गिर गया। युवक को तुंरत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का पता कर रही है। हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आ पा गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर कोई जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि घायल युवक मनदीप कुमार हरियाणा सिविल सचिवालय में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। हालांकि सचिवालय प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।























