
हरियाणा सरकार ने फिर किया प्रशासनिक फेरबदल
चंडीगढ़, 20 जनवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव संजीव कौशल के आदेश पर चंडीगढ़ सचिवालय में तैनात 6 अंडर सेक्रेटरी बदले गए हैं। एचएसएस-1 कृष्ण कुमार संगम को ट्रांसपोर्ट और एजुकेशन विभाग का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रासविंदर सिंह को सीएम सेल-1 में तैनाती दी गई है। एचएसएस-1 अनूप सिंह को जेल और न्याय विभाग, राजेश कुमार और सुनीता को फाइनेंस तथा जसपाल सिंह को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग भेजा गया है।





















