
हरियाणा सरकार ने इन्हे बनाया गया हरको बैंक का चेयरमैन
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद निवासी हुकम सिंह भाटी को हरको बैंक का चेयरमैन लगाया है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद भाटी की नियुक्ति का आदेश मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने जारी किया। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के साथ भी इसे लेकर सरकार ने विचार-विमर्श किया है।























