
हरियाणा सरकार के खेलमंत्री विवाद में राज्य की सियायत पूरी तरह गर्माई
इनेलो की हुंकार कहा संदीप सिंह को 15 दिन में गिरफ्तार करें
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार के मंत्री और महिला कोच विवाद में अब सियास पूरी तरह से रंग गई है। इनेलो पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुनैना चौटाला ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही के लिए राज्यपाल के माध्यम से 15 दिन का अल्टीमेटम सरकार को दिया गया है। इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक सामाजिक पार्टी है और यह हमारा सामाजिक दायित्व बनता है कि एक पीडि़त महिला कोच को न्याय दिलवाने के लिए उसके साथ खड़े रहें।























