
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन का सत्र जारी
चंडीगढ, 15 दिसंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र सुबह 11 बजे शुरू हो गया। सदन में सबसे पहले शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद प्रश्न काल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में जानकारी दी कि पिछली सरकार के वक्त 11665 अवैध कॉलोनियां थी। मौजूदा सरकार में 5353 कॉलोनियां अवैध थीं। इन सभी कॉलोनियों की लिस्ट जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के वक्त किस-किस ने कॉलोनी काटी और उनमें क्या गड़बड़ हुई, ये सब जानकारी दी जाएगी।























