चंडीगढ़ ( विश्ववार्ता ) हरियाणा सरकार ने चाहे कुछ राज्यों से अपनी बसें वहां पर भेजने की अनुमति मांगी थी परन्तु परिस्थितियों को ध्यान में रख यह फैसला लिया गया है कि हरियाणा रोडवेज की बसें फ़िलहाल दूसरे राज्यों में नहीं जाएँग और अगले आदेश तक ये बसें सिर्फ अपने प्रदेश में ही चलेंगी। इन बसों को अभी अंतरराज्यीय रूट पर नहीं चलाया जाएगा। दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस भी सिर्फ उन्हीं यात्रियों को लेकर वापस आएगी, जिनके पास रेलवे का टिकट होगा और ये बसें दिल्ली में रेलवे स्टेशन तक ही जाएंगी।
हरियाणा सरकार ने हालांकि कई राज्यों को अंतरराज्यीय रूट पर बसें चलाने की अनुमति के लिए पत्र लिखा था, लेकिन इस से पहले कि किसी राज्य से कोई जवाब आए, सरकार ने अपना फैसला ताल दिया अब इन बसों को चलाने के मूड में है।
आज की तारिख में हरियाणा में करीब 65 बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के अनुसार कुछ बसें कम सवारी की वजह से निरस्त करनी पड़ी। 52 सीटर बस में सिर्फ 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि बस स्टैंड में उन्हीं लोगों को एंट्री करने दी जा रही है, जिनके पास आनलाइन बुकिंग का प्रूफ है। अभी लोग भी घरों से नहीं निकल रहे। यह अच्छी बात है, लेकिन अंतरराज्यीय बसों के संचालन को लेकर फिलहाल कोई नई रणनीति तैयार नहीं की गई है।
दूसरी तरफ अंतरराज्यीय बसें शुरू नहीं करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व गृह मंत्री अनिल विज के बीच चंडीगढ़ में बातचीत हुई। गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री को बताया कि फिलहाल दूसरे प्रदेशों में बस चलाने का नुकसान अधिक होगा और फायदा कम, क्योंकि बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों की जांच करना इतना आसान नहीं है। मेडिकल स्टाफ हालांकि तेजी से अपना कार्य कर रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने से दिक्कत बढ़ सकती है। इससे प्रदेश में कोरोना के केसों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए बसों को फिलहाल दूसरे प्रदेशों में न भेजा जाएगा।
गृह मंत्री अनिल विज के इस सुझाव को मुख्यमंत्री ने मान लिया है। विज ने मंगलवार को अपने इसी सुझाव के आधार पर मनोहर लाल को पत्र भी लिखा था। सीएम ने इस संबंध में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से भी फोन पर बात की है और सरकार ने यह निर्णय फिलहाल टाल दिया है कि दूसरे प्रदेशों में बसों को भेजा जाए। मूलचंद शर्मा के अनुसार अभी अंतरराज्यीय रूट पर बसें नहीं चलाने का नीतिगत फैसला हो चुका है।
परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड को पत्र लिखकर बसें चलाने के लिए एनओसी मांगी थी, ताकि न केवल हरियाणा बल्कि संबंधित प्रदेशों की बसों का भी हरियाणा में परिचालन किया जा सके। अब इस पत्र के खास मायने नहीं रह गए हैं।
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ
ਗੁਰਬਾਣੀ – Hukamnama Sri Darbar Sahib Today Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | November | Date 17-11-2026...






















