
हरियाणा मे किसान फिर आंदोलन की राह पर
इस तारिख को होगी महापंचायत
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा मे किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कल हरियाणा के जींद में किसान भवन में पहुंचे। 26 जनवरी को जींद में होने वाले किसान महापंचायत को लेकर उन्होंने किसानों की बैठक ली तथा तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने नई अनाजमंडी में महापंचायत स्थल का दौरा किया और यहां बनने वाली स्टेज व लगने वाले टेंट के बारे में जानकारी हासिल की।























