
हरियाणा मे एक और बाबा चढा पुलिस के हत्थे, 100 से अधिक महिलाओं से रेप का आरोप
कल अदालत मे सुनाई जायेगी सजा
ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
चंडीगढ़, 8 जनवरी (विश्व वार्ता) : हरियाणा मे जलेबी वाले मे बाबा के नाम मे मशहूर एक बाबा जिस पर 120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे है। महिलाओं से तंत्र मंत्र के नाम पर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले दोषी जलेबी बाबा को कोर्ट मे कल सजा सुनाई जायेगी।
फतेहाबाद जिले टोहाना में जुलाई 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दुष्कर्मी जलेबी बाबा उर्फ बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी एक महिला से संबंध बनाता दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद टोहाना के लोगों में विरोध उठा और बाबा के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद दबाव में आकर टोहाना पुलिस ने टोहाना के तत्कालीन शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।























