
हरियाणा मे ई-टेंडरिंग विवाद पर आज सीएम खट्टर की सरपंच एसोसिएशन से बैठक
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा में ई टेंडरिंग पर उठे विवाद को सुलझ करने के लिए आज सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल बैठक करेंगे। सरपंच एलान कर चुके हैं कि अगर मुख्यमंत्री के साथ आज होने वाली मुलाकात के बाद भी परिणाम नहीं निकला तो 11 मार्च को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद गांवों में सत्ताधारी नेताओं का प्रवेश बंद किया जाएगा।अब सरकार की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत का निमंत्रण मिला है। इस मुलाकात में सहमति नहीं बनी तो 11 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो गांवों में सत्ताधारी विधायकों और मंत्रियों का प्रवेश बंद करवाया जाएगा। इसको लेकर गांव में सूचना पट्ट लगाएंगे।























