pe
हरियाणा में हैवानियत की सभी हदे पार
6 साल की मासूम का अपहरण, फिर रेप के बाद हत्या
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): हरियाणा मे मानवता एक बार फिर शर्मसार हो गई जब हैवानियत की सभी हदे पार कर दी गई। मामला गुरुग्राम के बास कुसला गांव के नजदीक का है जहां एक 6 साल की बच्ची का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद में फिर उसके साथ दरिंदगी दिखाते हुए रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बच्ची दुकान से कुछ चीज लेने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच बच्चे के साथ ऐसी घटना भी घटेगी, वह अब कभी घर नहीं लौटेगी। किसे मालूम था। बरहाल, गुरुग्राम पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।























