
हरियाणा में चौथी क्लास के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मचा हडकंप
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर जिले से बडी खबर आ रह है कि जहां एक चौथी क्लास मासूम छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जिससे इलाके मे हडकंप मच गया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि मासूम ने फंदा तब लगाया जब दादी ने पढऩे के लिए कहा तो छात्र ने कमरा बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम बुलाई है। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा गया है।























