
हरियाणा में गन्ना किसानों का धरना हुआ खत्म
आज से प्रदेशभर में चालू हो जाएंगी शुगर मिल
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी करने के बाद किसानों ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार ने गन्ने के भाव में संतोषजनक बढ़ोतरी नहीं की है, फिर भी इसे किसानों की बड़ी जीत कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा भर में चल रहे धरने को खत्म कर सभी शुगर मिलों को चालू कर दिया जाएगा।