हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता हुआ
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी को बडाव झटका
पूर्व सीएम हुड्डा की मौजूदगी में कई बडे नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी में बंपर ज्वाइनिंग हुई। पूर्व विधायक और भिवानी से जेजेपी प्रत्याशी रहे शिव शंकर भारद्वाज, जींद से पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम गुप्ता के पुत्र और जेजेपी प्रत्याशी रहे महावीर गुप्ता, बीजेपी किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश राणा, महाराज सुखबीर दास, नवीन सांगवान, कपिल शर्मा और राजेंद्र शर्मा के साथ आधा दर्जन नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई पार्टी डेलिगेट्स, विधायकों, पूर्व विधायकों, कार्यकारी अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं की बैठक में ज्वाइनिंग समारोह हुआ। भूपेंद्र हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
























