हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का किया ऐलान
इन्हे बनाया गया हरियाणा का नया प्रदेश प्रभारी
अशोक तंवर को दिया गया यह पद, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 25 मई (विश्ववार्ता) हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को आप की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।