
हरियाणा में आज फिर होगी भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री
इस जिले मे करेगी प्रवेश
चंडीगढ़, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण मे आज यूपी से तय शेड्यूल के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा शाम साढ़े छह बजे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द पानीपत पहुंचेंगे। सात जनवरी को पदयात्रा करनाल में प्रवेश करेगी और सुबह 6 बजे कोहंड गांव घरौंडा से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। सुबह 10 बजे करनाल में अपर्णा अस्पताल मधुबन पहुंचेगी। साढ़े तीन बजे पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल के पास से यात्रा शुरू होगी और शाम को साढ़े छह बजे एनडीआरआई चौक करनाल पहुंचेगी। आठ जनवरी को यात्रा साढ़े तीन बजे जिला कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी। झिरबड़ी से शुरु होकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे पर शाम साढ़े छह बजे पहुंचेगी। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।























