हरियाणा मे संक्रमितों का आकंडा बढकर हुआ 294
सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह मे
चंडीगढ, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता) : हरियाणा मे संक्रमितो का आज आकंडा बढकर 294 हो गया है। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। गुरुग्राम में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल में 34, पंचकूला में 19, सोनीपत में 20, अम्बाला में 13, पानीपत में 12, करनाल में 6, रोहतक, हिसार और सिरसा में 4-4, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी व फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 294 हो जाता है।
प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।
प्रदेश में अब कुल 192 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 39, गुरुग्राम में 35, फरीदाबाद 29, पलवल 29, अम्बाला 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर और पंचकूला में 3-3, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 192 हो जाता है।