
हरियाणा के सिरसा में गैंगवार दिनदहाड़े हुई फायरिंग में दो युवकों की हत्या
इलाके मे मचा हडकंप, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता)हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे गैंगवार में दो युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिनदिहाडे हुए गैंगवार से इलाके मे हडकंप मच गया है लोगो मे डर व दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीडि़तों की गाड़ी रोककर उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।गैंगवार को अंजाम देने के बाद हमलावर स्कॉर्पियो को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ करने के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी है।























