
हरियाणा के रोहतक मे दिल दहलाने वाली वारदात: पिता और बेटी को घर में घुसकर हत्या
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के रोहतक में डबल मर्डर का मामला सामने आया. यहां बदमाशों ने घर में घुसकर बाप और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे पूरे इलाके मे डर व दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात हमलावरों ने 50 वर्षीय सुरेंद्र व उसकी 13 साल की बेटी निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। सुरेंद्र का पिता पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ पुरानी रंजिश से जोडक़र वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र परिवार सहित रह रहा था। साथ ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे वह उठकर भैंस को चारा डाल रहा था, ताकि थोड़ी देर बाद दूध निकाल सके। इसी बीच किसी ने उसे घर के अंदर घुसकर तीन गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।























