
हरियाणा के रोहतक मे दिन दिहाडे दोस्त मिलने से आये युवक की गोली मारकर हत्या
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा मे इस समय लगातार बदमाशों के हौंसले बुंलद हो रहै जिस कारण राज्य मे लगातार आपराधिक घटने हो रही है और लोगो मे डर व भय का माहौल बन रहा है। ताजा मामला आज रोहतक के सांपला खंड के गांव पाकस्मा में झज्जर जिले के गांव गिरावड़ के युवक मनीष की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। आज सुबह गली में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि पाकस्मा गांव में गली के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। छाती में गोली मारी गई है। एफएसएल टीम ने जांच की तो छाती में गोली का निशान मिला, जहां से खून बह रहा था। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त झज्जर जिले के गांव गिरावड़ निवासी मनीष के तौर पर हुई।





















