
हरियाणा के भिवानी में स्कूल के टीचर, उसकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के भिवानी की नई बस्ती के एक मकान में रह रहे सरकारी स्कूल के टीचर, उसकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत से हडकंप मच गया है जिससे इलाके मे इस खबर से कोहराम मचा हुआ है। तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया. तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। पुलिस को जहर के प्रभाव से इनकी मौत का अंदेशा है। मामला हत्या का है या फिर सुसाइड का, पुलिस जांच में लगी है। एसपी अजीत शेखावत पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर हैं।























