
हरियाणा के पानीपत मे दो बसों के बीच भयानक टक्कर, इतने यात्री हुए घायल
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के पानीपत जिले में भयानक सडक़ हादसे मे 30 यात्री घायल हो गए। यह हादसा सनौली थाने के पास दो बसों के आमने सामने टकराने से हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि बसों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिन्हे मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगो द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





















