
हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के साथ बडा हादसा
गंगा नदी मे नहाते हुए अचानक तेज बहाव मे बहे,तलाश और बचाव अभियान शुरू
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर हरियाणा से आ रही है जहां हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गजराज डांडी का उत्तराखंड के देवप्रयाग में नहाते वक्त गंगा के तेज बहाव में बह गए। जिससे वहां पर हडकंप मच गया और वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गजराज डांडी गंगा के तेज बहाव में कहीं विलुप्त हो गए।। गोताखोर, एसडीआरएफ और हृष्ठक्रस्न की टीमें लगातार गजराज डांडी को तलाश रहीं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गजराज डांडी चंडीगढ़ निवासी हैं और इन दिनों वह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने निकले थे। जब गजराज डांडी के साथ यह हादसा हुआ और वह बहते हुए जा रहे थे तो मौके पर मौजूद उनका परिवार चीखने-चिल्लाने लगा और बचाव की आवाजें लगाईं। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य लोगों ने भी शोर मचाया। लेकिन गजराज डांडी को बचाया नहीं जा सका। वह गंगा में बह गए। अब गजराज डांडी का परिवार बुरी तरह से सहमा हुआ है।























