
हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई: हरियाणा मे मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के मामले मे विपक्षी पार्टियां सडकों पर उतरी
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एक और धारा जुड़ी
आप पार्टी ने मंत्री संदीप के सरकारी आवास को घेरने का किया प्रयास
चंडीगढ़, 8 जनवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के मामले में प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। विपक्षी पार्टियां सत्तापक्ष पार्टी पर लगातार एक के बाद हमले कर रही है। इसी बीच हरियाणा आम आदमी पार्टी मंत्री की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी को लेकर सडक़ों पर उतर आई। आप नेताओं ने इस दौरान संदीप सिंह के सरकारी आवास को घेरने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके कुछ देर बार आप नेताओं को हिरासत मे ले लिया गया। वहीं इनेलो इस मामले में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दे चुकी है।
वही दूसरी तरफचंडीगढ़ पुलिस टीम ने जूनियर महिला कोच के फटे कपड़ों को जब्त कर सीज कर लिया है। साथ ही संदीप सिंह के खिलाफ केस में आईपीएस की धारा 509 भी जोड़ दी है। पूरे मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ की डीएसपी पलक गोयल का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है।























