एक लाख टेस्टिंग किट जल्द आने की उम्मीद: विज
चंडीगढ, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता):स्वास्थ्य निदेशालय ने फरीदाबाद को हॉट स्पॉट जोन घोषित कर दिया है। पूरे जिले में गुरुवार से तीन दिवसीय सर्वे अभियान चलेगा। 2300 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में डॉक्टर, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, एएनएम, आशा वर्कर, शिक्षक, आंगनवाड़ी वर्कर आदि शामिल हैं। पूरे जिले मे अभियान शुरू हो रहा है, जो तीन दिन तक डोर टू डोर चलेगा। जिले की 23 लाख आबादी की जांच कर सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की जानकारी जुटाई जाएगी। इस अभियान के दौरान जो मरीज मिलेंगे, उनके सैंपल लेकर उपचार किया जाएगा। सभी को होम क्वारेंटाइन की सलाह दी जाएगी।
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि एक लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दिया है, जिनके एक-दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद सभी जिलों में सर्वे होगा। इस किट से 15 से 20 मिनट में पता चल जाएगा कि व्यक्ति पॉजिटिव है या नहीं।
ਫਿਰ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਵੇਗਾ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ!
ਫਿਰ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਵੇਗਾ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ 16 ਜਨਵਰੀ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)- ਬਲਾਤਕਾਰ ਅਤੇ ਕਤਲ ਵਰਗੇ ਘਿਨੌਣੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ...