
हरियाणा का जवान कश्मीर में शहीद
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
चंडीगढ, 17 अप्रैल ( विश्ववार्ता) हरियाणा के सिरसा के गांव भावदीन का जवान निशान सिंह जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते समय गोली लगने से शहीद हो गया। दो महीने पहले ही जवान की शादी हुई थी। शहीद होने की खबर सुनकर पूरे गांव मे शोक की लहर दौड गई। बेटे की शहादत की जानकारी शनिवार शाम को परिजनों को मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।






















